रीवा में गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 91.59 %

रीवा। रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है. गहन पुनरीक्षण का कार्य लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है.

जिले में 28 नवम्बर को शाम 4 बजे तक 1273666 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं. जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1390667 है. इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले के मतदान केन्द्रों में बीएलओ तथा उनके सहायक पूरे उत्साह के साथ गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन कर रहे हैं. अब तक जिले में कुल 91.59 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है.

Next Post

बहुती पी.एच-2 क्लस्टर के 17 ग्रामों में पाइप नेटवर्क के माध्यम से होगी सिंचाई

Sat Nov 29 , 2025
रीवा। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रीवा जिले में पम्प हाउस एवं प्रेस राइज्ड पाइप सिंचाई नेटवर्क के माध्यम से 10 ग्राम पंचायतों के 17 ग्रामों में सिंचाई की सुविधा प्रदान की जायेगी. यह योजना बहुती पी.एच-2 क्लस्टर में 63.20 करोड़ रूपये की लागत से 3160 हेक्टेयर क्षेत्र में […]

You May Like