
गुना। आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज के आशीर्वाद एवं तीर्थचक्रवर्ती मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र नित नई उपलब्धियां प्राप्त करता जा रहा है इसी क्रम में क्षेत्र परिसर में बनी भोजनशाला ने भोग केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जिला कलेक्टर द्वारा फूड सर्टिफिकेट प्राप्त किया इस उपलब्धि को प्राप्त करने बाला जैन तीर्थों में शुभोदय गुना जिले में पहला ओर मध्य प्रदेश में दूसरा क्षेत्र बन गया है।
क्षेत्र पर संचालित भोजनशाला को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा प्रमाणन से सम्मानित किया गया है यह सम्मान गुना कलेक्टर कार्यालय में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने क्षेत्र के अध्यक्ष अंकित जैन मुख्य संयोजक डॉ विमल जैन दीपक जैन एवं राजीव जैन को यह प्रमाणपत्र भेंट किया इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस भोजनशाला का शुभारंभ अगस्त 2024 में किया गया था जिसका उद्देश्य क्षेत्र पर दर्शनार्थ पधारें हुए यात्रियों के लिए स्वच्छ संतुलित एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की योजनाओं एवं क्षेत्र पर चल रहे कार्यों की सभी अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। ईट राइट प्रमाणन इस बात का प्रतीक है कि जिस जगह भोजन तैयार किया जाता हे वहां सभी मानकों का पालन किया जाता है।
