
सतना।प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत धरती आबा उन्नत ग्राम का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार मझगवां में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया।
कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह,जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेणुका जायसवाल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन,अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
