ग्वालियर: नगर निगम द्वारा राजस्व किराया वसूली के अभियान अंतर्गत अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए फूलबाग के दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा न करने पर चार दुकानें तालाबन्दी कर सील की गई है एवं एक दुकान विक्टोरिया मार्केट की सील की गई है। नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने बताया कि चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए फूलबाग चौपाटी पर दुकान क्रमांक 32, 34, 37 एवं 42 नंबर दुकान एवं विक्टोरिया मार्केट में 28 नंबर दुकान सील की गई।
जिसमें फूलबाग चौपाटी के अध्यक्ष राजीव निगम की भी एक दुकान सील की गई है। कार्रवाई में नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया, मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र भदोरिया, राजस्व टी.सी भूपेंद्र गुर्जर उपस्थित थे।
