इंदौर में पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई शुरू, ₹2,000 का स्पॉट फाइन

इंदौर: शहर में पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने पानी की बर्बादी करने पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर CSI मनीष सिंह और सहायक CSI रवि सिंह ने टीम बेसिक्स की उपस्थिति में यह कार्रवाई की। नगर निगम का उद्देश्य पानी की बर्बादी रोकना और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Next Post

खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक घायल

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर-खंडवा रोड पर जय मां अंबे रेस्टोरेंट के सामने रात में बिना संकेतक जलाए सड़क पर खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई. हादसे में कार में सवार एक युवक के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा. घायल को उपचार के लिए ले जाया गया. घटना देर […]

You May Like