कोंडागांव सड़क हादसों में चार की मौत, छात्रों समेत 19 घायल

कोंडागांव 20 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के कोंडागांव जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसो में चार लोगों की मौत हो गई तथा स्कूली छात्रों समेत 19 अन्य घायल हो गये।

कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लंजोड़ा गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक फरसगांव क्षेत्र के निवासी थे। हादसा तब हुआ जब वे फरसगांव से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे।

एक अन्य हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि स्कूली छात्रों समेत 19 अन्य घायल हो गए।

 

Next Post

आठ करोड से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं महाकुंभ में पवित्र डुबकी

Mon Jan 20 , 2025
महाकुंभनगर 20 जनवरी (वार्ता) पतित पावन गंगा,श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों की संगम स्थली तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर अब तक आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम तक महाकुंभ के मौके पर त्रिवेणी […]

You May Like