आरोपी बना रहे दबाव, पुलिस पेश नहीं कर रही चालान, पीडि़त ने एसपी से लगाई गुहार

जबलपुर। साहब…तीन बदमाशों ने मुझ पर चाकू से हमला किया था। गोहलपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया लेकिन 11 माह बाद भी पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश नहीं किया है। आरोपी लगातार एफआईआर वापिस लेने उस पर दबाव बना रहे है। ये शिकायत पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से की है ।

शिकायतकर्ता सौरभ रजक पिता स्व. उमेश रजक, निवासी तुलसी मोहल्ला, बाई का बगीचा, घमापुर ने बताया कि 5 जून 2025 को वे अपने फूफा ओमप्रकाश रजक के यहां गोहलपुर, अमखेरा गया था, जहाँ से वापस आते समय मोटर सायकिल चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी इसके बाद विवाद हुआ। टक्कर मारने वाली बाइक में तीन लोग सवार थे जिन्होंने उनके साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर भाग गए थे। 8 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । तीनों आरोपियों राजा रजक, भरत रजक एवं विशाल रजक, तीनों निवासी तेंदूखेड़ा को थाना गोहलपुर से ही जमानत दे दी गई थी। उक्त प्रकरण में 11 माह बाद भी न्यायालय में चालान पेश नहीं किया गया है। कई बार संपर्क करने के बाद भी विवेचक अंभुज पांडे द्वारा कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई, और लगातार तारीख दी जा रही है। जबकि आरोपियों के द्वारा लगातार एफआईआर वापिस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है साथ ही धमकी दी जा रही है।

Next Post

उपद्रवियों ने वाहनों में की तोडफ़ोड़, घरों पर पथराव

Thu May 14 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात तक वाहनों में तोडफ़ोड़ की बल्कि घरों पर पत्थराव किया। वारदात से कॉलोनिवासियों में दहशत व्याप्त हो गई। बाद में मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई । जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हिमांशु […]

You May Like