
जबलपुर । रांझी में एक महिला को डरा धमकाकर युवक ने दुष्कर्म किया । पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसे सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है । टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि 27 वर्षीय महिला मानसिक रूप से कमजोर है।
उसके ही मोहल्ले में रहने वाले नरेन्द्र उर्फ सोनू चौधरी ने उसे डराया और धमकाते हुए उसे घर के पीछे ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया । जिसके बाद पीडि़ता ने आपबीती पति को सुनाई । पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व से तीन मारपीट के अपराध दर्ज है।
