आठ करोड से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं महाकुंभ में पवित्र डुबकी

महाकुंभनगर 20 जनवरी (वार्ता) पतित पावन गंगा,श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों की संगम स्थली तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर अब तक आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम तक महाकुंभ के मौके पर त्रिवेणी में आठ करोड़ 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। रविवार को 12 लाख 79 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगायी है। संगम की रेती पर दस लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं।

उन्होने बताया कि महाकुंभनगर जिला प्रशासन 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर दस करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना के मद्देनजर तैयारी कर रहा है।

Next Post

भिंड के हरिओम शर्मा पीएससी पास कर वाणिज्य कर अधिकारी बने

Mon Jan 20 , 2025
भिंड: भिंड के हरिओम शर्मा ने एम.पी. पीएससी पास कर वाणिज्य कर अधिकारी बने हैं।भिंड जनपद के ग्राम चंदूपुरा के किसान श्रीकृष्ण शर्मा के पुत्र हरिओम ने मुफलिसी में भी कड़ी मेहनत से मंजिल पाई है।हरिओम ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया ,घंटों पढ़ाई […]

You May Like