नीट पेपर लीक और सीबीएसई अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का विजय मार्च

सतना:शहर में शनिवार को जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण कमेटी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण कमेटी द्वारा मार्च शहर के धवारी चौक से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चौक तक निकाला गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता हुए। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने युवा देश का भविष्य है, शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी तथा निकम्मों की सरकार नहीं चाहिए जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। विजय मार्च के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है तथा छात्रों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने भविष्य में भी छात्रों के हित में आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Next Post

विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

Sun Jul 26 , 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम की झोली में बड़ा प्रोजेक्ट आया है। वह सुजॉय घोष की सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फ्रैंचाइजी ‘कहानी 3’ में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। मुंबई, बॉलीवुड में बेहतरीन और सस्पेंस से भरपूर कहानियों का जिक्र जब भी होता है, डायरेक्टर सुजॉय घोष की थ्रिलर […]

You May Like