बागली: नवरात्री पर्व के अवसर पर नगर में भक्ति, उत्साह और गरबों की पृथक पृथक राष्ट्रीय प्रस्तुति देखने को मिल रही है। इसी श्रृंखला में क्षेत्र के सबसे अच्छे गरबे बागली नगर के बावड़ी चौराहा पर हो रहे हैं। यहां पर ओम महाशक्ति मित्र मंडल के आयोजक विपिन शिवहरे के प्रयासों से लगातार 20वें वर्ष गरबा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 20 वर्ष पूर्व तक इस चौराहे पर धार्मिक आयोजन की कल्पना करना मुश्किल भरा था ।
लेकिन विपिन शिवहरे ने क्षेत्र के युवाओं को जोड़ते प्राचीन बावड़ी पर माता मंदिर बचाने के साथ-साथ इस स्थान पर भव्य धार्मिक आयोजनों की शुरुआत करदी चुनरी यात्रा हो या सावन माह की भोलेनाथ सवारी या कावड़ यात्रियों का सम्मान सभी बढ़-चढ़कर संपन्न होने लगे वर्तमान में यहां पर क्षेत्र के सबसे बेहतर प्रस्तुति वाले गरबे का आयोजन किया जा रहा है। जिसको देखने के लिए देर रात्रि तक बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह आवर्धन करते हैं। गरबे के दौरान नीम करोली बाबा के चमत्कारों का मंचन इतने कुशल तरीके से संपन्न हुआ कि लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे इसी प्रकार प्रतिदिन एक से एक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा यह दी जा रही है।
गरबा पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है।आयोजन स्थल पर नगर की महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम का आनंद ले सकें। शाम होते ही पंडाल में भक्तिमय माहौल बनने लगता है। ओम महाशक्ति मित्र मंडल द्वारा लगातार 20 वर्षों से इसी स्थान पर गरबा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना नगर में इस धार्मिक परंपरा की निरंतरता को दर्शाता है।आयोजक विपिन शिवहरे ने हमारे संवाददाता सुनिल योगी को बताया की मंडल द्वारा लगातार 20 वर्षों से नवरात्रि में गरबा आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मां की आराधना के साथ नगर में मां आदिशक्ति का पर्व नई पीढ़ी भी अच्छी तरह से जान सके
बालिकाओं को दिया जाता है प्रशिक्षण
इस वर्ष कोरियोग्राफर शिवम शर्मा द्वारा बालिकाओं को गरबा प्रशिक्षण दिए जाने से शाम को होने वाली प्रस्तुति मंत्र मुग्धं कर देती हे कोरियो ग्राफर के सीखाने पर
बालिकाएं गरबे की विभिन्न मुद्राओं, ताल और लय का अभ्यास कर प्रस्तुति देती है। वह वह मंचन प्रस्तुति श्रद्धालुओं को बहुत अच्छी लग रही है।
संदेश देती प्रस्तुतियां
आयोजन के दौरान एक दिन पहले बालिकाओं ने मोबाइल फोन के दुष्परिणामों पर जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को भी शामिल किया जा रहा हैं. ताकि उत्सव के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश मिल सके।
