यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. यादव ने कहा कि जय जवान-जय किसान के उद्घोष से स्व. शास्त्री ने देश सेवा और आत्मनिर्भरता की लौ प्रज्ज्वलित की, जिससे प्रत्येक देशवासी को सदैव कर्तव्य और समर्पण की प्रेरणा मिलती रहेगी।

भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया। उनका 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में निधन हो गया था।

 

Next Post

शक्कर मजबूत, खाद्य तेलों में तेजी, दलहनों में नरमी, दाल- चावल यथावत

Sat Jan 11 , 2025
इंदौर, 11 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में तेजी बताई गई। खाद्य तेलों में मांग के साथ दिसावरी बाजार ऊंचे होने से भाव तेजी लिए रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में नरमी रही। आज तुअर सस्ती बिकी। दालों में मांग रही। चावल में कामकाज […]

You May Like