शक्कर मजबूत, खाद्य तेलों में तेजी, दलहनों में नरमी, दाल- चावल यथावत

इंदौर, 11 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में तेजी बताई गई। खाद्य तेलों में मांग के साथ दिसावरी बाजार ऊंचे होने से भाव तेजी लिए रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में नरमी रही। आज तुअर सस्ती बिकी। दालों में मांग रही। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा बूरा तथा हल्दी में मांग रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में लिवाली से सोयाबीन रिफाइंड के भाव में तेजी हुई। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों तथा सोयाबीन में पूछपरख सुधार लिए बताई गई।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए बताया गया। आज तुअर 300 रुपये सस्ती होकर बिकी। दाल तथा चावल में लिवाली से भाव स्थिरता लिए बताए गए।

Next Post

यादव ने आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त

Sat Jan 11 , 2025
भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो यात्रियों की असामयिक मृत्यु और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से मृतकों की […]

You May Like