यादव ने आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त

भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो यात्रियों की असामयिक मृत्यु और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है।

डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उन्होंने जिला प्रशासन सीहोर को सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

 

Next Post

सोना, चांदी में मजबूती

Sat Jan 11 , 2025
इंदौर, 11 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी मजबूत होकर बिकी। आज चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2690 डालर व चांदी 3037 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 79850 […]

You May Like