मप्र के लिए गर्व का क्षण, माधव टाइगर रिज़र्व में बाघिन एमटी-4 ने शावकों को दिया जन्म

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वाधीनता दिवस 2026 पर प्रदेशवासियों के लिए एक और खुशखबरी भी आई है। उन्होंने बताया कि माधव टाइगर रिज़र्व (शिवपुरी) में बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है। बाघों की नई पीढ़ी का आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास अब सकारात्मक परिणामों के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

Next Post

इंस्टाग्राम पर खिलौना कार खरीदना पड़ा महंगा, युवक से ठगी, मामला दर्ज

Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर। खितौला झिंगरई निवासी विनय कुमार ऑनलाइन बच्चों के लिए खिलौने वाली कार खरीदने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद अज्ञात ठग ने विनय को व्हाट्सएप पर गाड़ियों के फोटो भेजे और बुकिंग के नाम पर शुरुआत में 2,500 जमा करवाए। […]

You May Like