
रतलाम। इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना प्रतानगर के सामने रेलवे ट्रैक पर हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रेलवे पटरी क्रास करने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत रितेश पिता मनोज शर्मा प्रताप नगर क्षेत्र स्थित शासकीय वाटर में रहता है। बुधवार रात में प्रताप नगर रेलवे ट्रैक पर ट्रैन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सिद्धार्थ नगर निवासी अनिरुद्धसिंह पिता ब्रजबिहारी पुष्कर ने इसकी सूचना स्टेशन रोड पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बना और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां गुरुवार सुबह उसका पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच कर रहे स्टेशन रोड थाने के एएसआई विजय बामनिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रितेश रात में रेलवे ट्रैक क्रास कर रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
