ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आयोजित अखिल भारतीय सेमिनार एवं इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए ग्रीन बिल्डिंग तकनीक को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग और इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें देशभर से विशेषज्ञों और इंजीनियरों ने भाग लेकर ग्रीन बिल्डिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

Next Post

सडक़ों पर उतरे अधिकारियों ने देखी सफाई व्यवस्था

Sat May 2 , 2026
जबलपुर: शहर की स्वच्छता रैंकिंग को और अधिक सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार सुबह से ही सफाई अभियान को गति दी गई। स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारने के लिए निगमायुक्त […]

You May Like