सडक़ों पर उतरे अधिकारियों ने देखी सफाई व्यवस्था

जबलपुर: शहर की स्वच्छता रैंकिंग को और अधिक सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार सुबह से ही सफाई अभियान को गति दी गई। स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला। सुबह 6 बजे से ही अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, वी.एन. बाजपेई, अशफाक परवेज कुरैशी, और श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, अंकिता जैन, सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, रचयिता अवस्थी,स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, जागेंद्र सिंह,सहित पूरा प्रशासनिक अमला और समस्त संभागीय अधिकारीगण सडक़ों पर मुस्तैद रहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने न केवल सफाई कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि अपनी उपस्थिति में मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक की सघन सफाई सुनिश्चित कराई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिटी प्रोफाइल के कार्यों को प्राथमिकता दी। अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची व अंकिता जैन, सहायक आयुक्त वेद प्रकाश और स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन ने अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल और संभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को परखा। कचरा संग्रहण और सडक़ों की झाड़ू-सफाई का ऑन-स्पॉट निरीक्षण। सौंदर्यकरण सिटी प्रोफाइल को व्यवस्थित करने और डिवाइडरों व सार्वजनिक स्थानों के रखरखाव के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और संसाधनों का भरपूर उपयोग करने के निर्देश दिए।

Next Post

हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी आलोक कुमार को प्रत्यर्पित कर देश लेकर आई सीबीआई

Sat May 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हरियाणा में धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे मामलों में वांछित आरोपी आलोक कुमार उर्फ यशपाल सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण कर यहां लाने में सफलता मिली है। सीबीआई ने शनिवार को बताया कि इस आरोपी को शुक्रवार को […]

You May Like