मड़वास पुलिस ने अवैध रेत से भरा 407 वाहन जप्त किया

सीधी। मड़वास थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक 407 वाहन को जब्त किया। मुखबिर की सूचना पर भदौरा रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। वाहन चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जब्त सामग्री की कीमत 10.10 लाख रुपये आंकी गई है।

Next Post

मैहर को मिला सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल सम्मान

Wed Aug 6 , 2025
सतना/मैहर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2023-24 पर निर्धारित 4.57 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध मैहर जिले में 7.87 लाख रुपये की राशि संग्रहित की गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कलेक्टर रानी बाटड को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। 1.05 लाख रुपये सहयोग […]

You May Like