दमोह: मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा आयुष विभाग मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को हटा से दमोह पहुंचकर पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं और भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पीजी कॉलेज प्राचार्य व स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही कॉलेज के जर्जर भवनों और कक्षाओं का मूल्यांकन करते समय कमिश्नर उच्च शिक्षा से इस संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भा.पु.से.), पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन,टीआई कोतवाली मनीष कुमार, यातायात दलबीर सिंह मार्को,कॉलेज से डॉ. इंदिरा जैन, प्रो. कीर्तिकम दुबे, रमेश प्रसाद अहिरवार सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
