मैहर को मिला सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल सम्मान

सतना/मैहर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2023-24 पर निर्धारित 4.57 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध मैहर जिले में 7.87 लाख रुपये की राशि संग्रहित की गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कलेक्टर रानी बाटड को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। 1.05 लाख रुपये सहयोग देने पर सूर्यप्रकाश चौरसिया को भी सम्मान मिला। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी ने प्राप्त किया।

Next Post

कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed Aug 6 , 2025
सीधी। शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब एक दिवसीय कांवड़ यात्रा शिवपुर मरसरहा से बढ़ौरा धाम तक निकाली गई। देवेन्द्र सिंह दादू के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु संगीतमय भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान रास्ते भर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।