
सीधी। शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब एक दिवसीय कांवड़ यात्रा शिवपुर मरसरहा से बढ़ौरा धाम तक निकाली गई। देवेन्द्र सिंह दादू के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु संगीतमय भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान रास्ते भर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख स्थानों पर भंडारे व भजन संध्याएं हुईं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। यह धार्मिक आयोजन स्थानीय जनसहयोग से हर वर्ष किया जाता है।
