ईगल क्लॉ अभियान: पंजाब का तस्कर इंदौर में पुलिस के हत्थे चढ़ा

इंदौर. नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए तेजाजीनगर पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पंजाब से आकर इंदौर में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 87 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है. तस्कर ने ट्रक में फाल्स डीजल टैंक और केबिन बनाकर नशे की खेप छिपा रखी थी. जब्त ट्रक और मादक पदार्थ की . कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है.

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि यह कार्रवाई आऊटर कॉलोनी, एबी रोड बायपास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई. यादव ढाबे के पास सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रक को संदिग्ध मानकर रोका. ट्रक चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और वाहन स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम बुट्टा सिंह पिता चुहर सिंह उम्र 50 निवासी जालंधर, पंजाब बताया. ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन के ऊपर बने बॉक्स, टूल बॉक्स और फाल्स डीजल टैंक के खाली हिस्से से अलग अलग थैलियों में डोडा चूरा बरामद हुआ. आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पंजाब से ट्रक लेकर आता था, आगर मालवा से डोडा चूरा भरता और इंदौर से ट्रांसपोर्ट का माल लेकर वापस पंजाब चला जाता था. उसने यह तरीका फिल्मों से देखकर अपनाने की बात भी स्वीकार की है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पंजाब में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन कौन शामिल है और नशे की खेप कहां सप्लाई की जानी थी.

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर की सुनवाई; कहा अदालत सभी पक्षों को सुनेगी

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को आवारा कुत्तों के प्रबंधन एवं जन सुरक्षा से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू करते हुए कहा कि कुत्ते के हमलों के पीड़ितों, पशु प्रेमियों सहित सभी पक्षों की बात सुनी जायेगी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी […]

You May Like

मनोरंजन