सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम इमलई निवासी अजय चौधरी 23 वर्ष, बीती 10 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए जबलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिनों तक चले उपचार के बाद अजय चौधरी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

बायोलॉजी के पेपर में सभी विद्यार्थी रहे उपस्थित 

Sat Feb 14 , 2026
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में शनिवार को बारहवीं कक्षा में बायोलॉजी विषय का पेपर था, इस पेपर में सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा में बारहवीं का तीसरा पेपर बायोलॉजी विषय का था, यह परीक्षा जिले […]

You May Like