शेयर बाजारों में तेजी जारी, सार्वजनिक बैंक, आईटी सेक्टरों में बिकवाली

मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी सेक्टर की कंपनियों और सार्वजनिक बैंकों में बिकवाली का जोर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 521.16 अंक (0.67 प्रतिशत) चढ़कर 78,285.07 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 159.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत ऊपर 24,430.35 अंक पर बंद हुआ।
वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.45 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.75 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

ऑटो, धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, रसायन, निजी बैंक और फार्मा सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, सार्वजनिक बैंक और मीडिया सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर साढ़े तीन फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा का दो फीसदी मजबूत हुआ। बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। भारती एयरटेल, इटरनल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाइटन और एलएंडटी के शेयर भी हरे निशान में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गया। टीसीएस में डेढ़ी फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और इंडिगो के शेयर भी नीचे बंद हुए।

.....

Next Post

उद्योगपति मुकेश गुप्ता पर जानलेवा हमला मामले में बीजेपी नेताओं सहित 35 पर हत्या के प्रयास की FIR दर्ज

Mon Jul 6 , 2026
कटनी | शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम ने जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। विश्राम बाबा स्थित काली माता मंदिर के सामने एक खाली प्लॉट पर चल रहे जमीनी विवाद ने उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब […]

You May Like