सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर सख्ती, बड़ी मात्रा में रेत जब्त

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं रेत भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व अमले और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से देवसर क्षेत्र के ग्राम मजौना में कार्रवाई की। इस दौरान निजी भूमि पर भंडारित बड़ी मात्रा में रेत जब्त की गई।
गुरुवार को की गई कार्रवाई में अराजी क्रमांक 551 एवं 555/658 से लगभग 144 घन मीटर तथा अराजी क्रमांक 555/1 से करीब 30 घन मीटर रेत बरामद की गई। इस प्रकार कुल लगभग 174 घन मीटर रेत प्रशासन द्वारा जब्त की गई।
जब्त रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

वॉशिंगटन सुंदर पहुंचे काशी, गंगा आरती में हुए शामिल

Fri Apr 10 , 2026
वाराणसी, 10 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर ने गुरुवार शाम आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन किये। गंगा सेवा निधि द्वारा पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। वॉशिंगटन सुंदर ने गंगा पूजन किया और इसके बाद भव्य गंगा आरती में […]

You May Like