जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत हाईकोर्ट के पास ओला गाड़ी में बैठी महिला पटवारी पर झपट्टा मारकर लुटेरे बैग लूट कर ले गए जिसमें सोने के जेवर एवं नगदी रूपये थे ।पुलिस ने बताया कि श्रीमति माया मेहरा 33 वर्ष निवासी नेता कालोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सीहोर तहसील दोराहा में पटवारी के पद पर पदस्थ है।
अधारताल से ओला बुक करके भोपाल जाने के लिये स्टेशन जबलपुर आ रही थी बीएसएनएल आफिस हाईकोर्ट के पास पहुॅची तो चलती ओला गाड़ी के पीछे बिना नम्बर की बाईक में बैठे 2 अज्ञात लड़के ने उसका हेंड बैग झपटा मारकर छीनकर तेजी से आगे की ओर भाग गये। उसके पर्स में सोने के 2 अंगूठी, 1 चैन, 1 जोडी लटकन, 1 जोड़ी बालियां, नगदी 1 हजार रूपये, आधारकार्ड, आफिस का आईडी कार्ड अन्य सामान रखा था। अज्ञात 2 लड़के मोटर सायकल से उसका पर्स झपट कर भाग गये।
