वॉशिंगटन सुंदर पहुंचे काशी, गंगा आरती में हुए शामिल

वाराणसी, 10 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर ने गुरुवार शाम आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन किये।

गंगा सेवा निधि द्वारा पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। वॉशिंगटन सुंदर ने गंगा पूजन किया और इसके बाद भव्य गंगा आरती में मंत्रमुग्ध होकर हिस्सा लिया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर अपने दोस्तों के साथ दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक रीति से गंगा पूजन किया और भगवती मां गंगा की आरती देखकर मंत्रमुग्ध नजर आए।

सुंदर वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम के लिए खेल रहे हैं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी और सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। विजिटर बुक में सुंदर ने लिखा- “यह जगह अद्भुत है, यहां बार-बार आने का मन करता है।”

क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर दशाश्वमेध घाट पर लगभग एक घंटे तक रुके रहे। आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु उन्हें देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

 

 

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद करे ईरान - ट्रंप

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद करने को कहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ”ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा […]

You May Like