ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अमेरिका ने जहाजरानी प्रतिबंधों में दी ढील

वाशिंगटन, 18 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति संकट से निपटने के लिए देश के भीतर तेल, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की शिपिंग पर लगे प्रमुख प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस निर्णय की जानकारी दी है।

अमेरिकी प्रशासन ने जहाजरानी संबंधी कानून ‘जोन्स एक्ट’ में अगले 60 दिनों के लिए छूट देने का फैसला किया है। इस छूट के बाद अब विदेशी झंडे वाले जहाजों को भी अमेरिकी बंदरगाहों के बीच तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और कोयले जैसी वस्तुओं के परिवहन की अनुमति होगी। आमतौर पर जोन्स एक्ट के तहत अमेरिकी बंदरगाहों के बीच माल की ढुलाई केवल अमेरिका में पंजीकृत और निर्मित जहाजों द्वारा ही की जा सकती है।

प्रेस सचिव लेविट ने लिखा, “यह कार्रवाई अगले 60 दिनों तक अमेरिकी बंदरगाहों पर तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और कोयले जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।”

इस कदम से अल्पावधि में ईंधन की कीमतों में कुछ कमी आ सकती है, जो युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

 

Next Post

अमेरिका ईरान के बचे-कुचे नेतृत्व को भी खत्म कर सकता हैः ट्रंप

Thu Mar 19 , 2026
वाशिंगटन, 18 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान की मौजूदा शासन व्यवस्था के बचे-कुचे हिस्से को ‘खत्म’ कर सकता है। श्री ट्रंप ने इसके साथ ही हार्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए भागीदार और सहयोगी देशों पर अधिक जिम्मेदारी डालने के संकेत दिए […]

You May Like