बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 22 मई (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.03 अंक की बढ़त के साथ 75,260.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 399.70 अंक (0.53 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,583.06 अंक पर था। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में दूसरे एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेशक लिवाल रहे। रुपये में लगातार दूसरे दिन जारी तेजी से भी घरेलू स्तर पर निवेश धारणा मजबूत हुई है। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में निवेशक पैसा लगा रहे हैं। साथ ही टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टर में भी लिवाली जारी है।

धातु, ऑटो, बैंकिंग, मीडिया और रियलटी सेक्टरों में ज्यादा तेजी रही। वहीं, आईटी, मीडिया, रियलटी और स्वास्थ्य सेक्टर दबाव में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 16.50 अंक चढ़कर 23,671.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 96.90 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 23,751.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर फिलहाल ऊपर हैं। पावरग्रिड आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बीईएल और इंफोसिस के शेयर नीचे चल रहे हैं।

 

 

.....

Next Post

नवरोकी ने पोलैंड में 5,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने के फैसले के लिए ट्रंप को कहा धन्यवाद

Fri May 22 , 2026
वारसॉ, 22 मई (स्पूतनिक) पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके देश में अतिरिक्त 5,000 सैनिक भेजने के उनके फैसले के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका पोलैंड में 5,000 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक भेजेगा। इसके […]

You May Like