युवती की मौत से बवाल,उमरछा बना पुलिस छावनी 

कुरवाई,ग्राम उमरछा में मंगलवार को ग्राम की एक युवती अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी, परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवती की हत्या का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। परंतु आज सुबह से गांव से लेकर आसपास के शहरों कुरवाई बासौदा, पठारी सिरोंज सहित पूरे जिले तक में युवती के साथ बलात्कार किए जाने की चर्चा फैलने लगी। आसपास के गांव के ग्रामीण जन इकात्रित होने लगे । बुधवार को जब परिजन अंतिम संस्कार आरोपी पर हत्या एवं बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर युवती के शव को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर विदिशा एसपी के पास जाने लगे तब प्रशासन ने बासौदा बंजारी माता मंदिर के पास परिजनों को रोक लिया। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण एवं परिजनों को समझा बुझाकर वापस गांव भेज दिया। परिजनों का कहना है कि गांव पहुंचकर परिजन एवं ग्रामीण जब अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे तभी आरोपी मुबारक खान के परिजन एवं अन्य मुस्लिम लोगों ने मिलकर उन पथराव कर दिया। जिससे अचानक गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रशासन कुछ समझ पाता इससे पहले भीड़ ने बेकाबू होकर आरोपी के घर के बाहर तोड़ फोड़ कर दी जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

इधर, ग्राम उमरछा में पुलिस दलबल के साथ मौजूद है शांति व्यवस्था बनाएं रखे है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कुरवाई थाने में चर्चा के दौरान बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति है कुछ बाहरी लोग होने आकर गांव में अशांति फैलाने का प्रयास किया था जिसको विफल कर दिया गया है स्थिति को देखते हुए डीआईजी ओम प्रकाश त्रिपाठी एसपी रोहित कासवानी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

Next Post

जोगदहा सोन पुल से निकलते हैं ओव्हर लोड रेत के वाहन

Wed Mar 19 , 2025
सीधी/बहरी। एसडीएम के प्रतिबंधात्मक आदेश एवं पुलिस की कई कार्यवाहियों के बाद भी क्षतिग्रस्त जोगदहा सोन पुल से ओव्हरलोड रेत के वाहन निकलते हैं। बहरी-हनुमना स्टेट हाइवे में स्थित सोन नदी के जोगदहा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद करीब 3 वर्ष से बड़े वाहनों की आवाजाही पर सिहावल एसडीएम […]

You May Like