अस्पताल गेट पर स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही एक अज्ञात हमलावर ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले में नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है । पुलिस के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ

दीपशिखा चढ़ार (स्टाफ नर्स) पर

अस्पताल के गेट पर अज्ञात आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी।वारदात के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। हमलावर कौन था और इस हत्याकांड के पीछे का मकसद क्या है, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को मिली राहत: सीएम डॉ. यादव

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाताओं को समर्थ बनाना हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसानों को बगैर बाधा के उनकी उपज का पूरा मूल्य, […]

You May Like