पटना में ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

पटना, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मगध पुत्र” का ट्रेलररविवार को रिलीज किया गया।

इस अवसर पर पावर स्टार पवन सिंह ने फिल्म और इसके नायक गुंजन सिंह की खुलकर सराहना की और कहा कि मगध पुत्र जैसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा की पहचान को मजबूत करती हैं। वहीं गुंजन सिंह ने इसे अपने करियर की अहम फिल्म बताते हुए दर्शकों से समर्थन की अपील की।

पवन सिंह ने कहा कि “फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है और इसमें बिहार की मिट्टी, इतिहास और स्वाभिमान की खुशबू महसूस होती है। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह न सिर्फ़ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता भी हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लगातार दर्शकों का दिल जीता है।

पवन सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ‘मगध पुत्र’ दर्शकों को पसंद आएगी और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊँचाई देगी।

गुंजन सिंह ने कहा कि “पवन सिंह जैसे बड़े स्टार की मौजूदगी और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि ‘मगध पुत्र’ उनके दिल के बेहद क़रीब है क्योंकि यह फिल्म सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और संघर्ष की कहानी कहती है। इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने ईमानदारी और जुनून के साथ काम किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतने ही प्यार से अपनाएंगे, जितनी मेहनत हमने इसमें की है।”

गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश कुमार मंडल हैं, जबकि निर्देशन की कमान अरविन्द चौबे ने संभाली है। फिल्म की कहानी नन्हे पाण्डेय ने लिखी है, जो इतिहास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है।

छायांकन सत्यप्रकाश अन्ना, कार्यकारी निर्माता रंजीत सिंह, परिकल्पना राकेश सिंह (माल) और संगीत विक्की बक्स, आर्या शर्मा, रौशन सिंह, विश्वास एवं गौरम रौशन ने दिया है। गीतों को अमन अलबेला, शौरभ शोलंकी और विक्की रौशन ने शब्दों में पिरोया है।

 

 

Next Post

नादिया नगर से संजय नगर तक दो घंटे रहा पागल कुत्ते का आतंक

Mon Jan 12 , 2026
इंदौर: शहर के नादिया नगर, एलआईजी कॉलोनी, शिवशक्ति नगर और संजय नगर क्षेत्र में रविवार को एक पागल कुत्ते ने करीब दो घंटे तक आतंक मचाए रखा. इस दौरान कुत्ते ने अलग अलग जगहों पर छह से अधिक लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले इतने अचानक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।