अपहृता को दस्तयाब करने में सफलता

नवभारत, न्यूज

दमोह. जिले के तारादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नाबालिग को करीबन 03 वर्ष बाद दस्तयाव किया है.पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर अवयस्क गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान (ऑपरेशन मुस्कान) चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुये बालक बालिकओं की शीघ्र व अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है.पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में श्री सोमवंशी पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवयस्क गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना तारादेही में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 167/2022 की अपहृता को उपनिरी. राजीव पुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम में प्रआ मुकुल रावत, महिला आरक्षक सुनीता,300 विकास सहित पुलिस द्वारा दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया.

Next Post

रेडक्रॉस के सेवा संकल्प को पीड़ित मानवता की सेवा में करे साकार - पटेल

Mon Mar 3 , 2025
भोपाल, 03 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा का सशक्त प्रकल्प है। इसके सदस्य रेडक्रॉस के सेवा संकल्पों को पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में साकार करें। श्री पटेल ने रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते […]

You May Like

मनोरंजन