
भोपाल। मप्र में कक्षा 5 वीं और 8 वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी हुए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन को दबाकर परिणाम घोषित करा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले वर्ष के 90.97% से बेहतर है। इसी तरह, कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले वर्ष के 87.71% की तुलना में अधिक है।
इस बार बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है।
कक्षा 5वीं में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 94.12% और बालकों का 91.38% रहा। वहीं, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91.72% और बालकों का 88.41% रहा।
टॉप 10 जिले
कक्षा 5 वीं
शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर और भोपाल।
कक्षा 8 वीं
जिले,नरसिंहपुर, अलीराजपुर, रीवा, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, डिंडोरी, बड़वानी और मंडला।
परीक्षा में 1 लाख से अधिक स्कूलों के 23 लाख बच्चे बच्ची शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष इन परीक्षाओं में 95417 स्कूल ग्रामीण तथा 16906 स्कूल शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86553 शासकीय, 25101 निजी स्कूल एवं 669 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 11,17961 स्टूडेंट्स में से 8,24598 ग्रामीण और 2,93363 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 11,68866 स्टूडेंट्स में से 8, 35733 ग्रामीण और 3,33133 स्टूडेंट शहरी क्षेत्रों के हैं।
