मच्छरजनित बीमारियों पर अंकुश लगाएगा प्रशासन

भोपाल.जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रशासन सतर्कता दिखा रहा है. इसके लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश जारी किए गए हैं. कलेक्टर भोपाल ने इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर उन्होंने अपने-अपने स्तर पर ठोस कार्ययोजना बनाने और तत्काल कार्रवाई शुरू करने की बात कही है.

लेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव प्रबंधन, नियमित साफ-सफाई, स्प्रे और लार्वा नष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग को विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने, शिक्षकों का प्रशिक्षण कराने और एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों को जागरूकता अभियान में शामिल करने, मत्स्यपालन विभाग को गेंबूशिया मछली उपलब्ध कराने, लोक निर्माण विभाग को निर्माण स्थलों पर जलभराव रोकने, विभागीय भवनों में मच्छररोधी जालियां और मच्छरदानी का उपयोग सुनिश्चित करने तथा निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है.

 

Next Post

शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे खड़े वाहन बन रहे खतरा

Sun Aug 10 , 2025
(नीरज कुमार मिश्रा) भोपाल। राजधानी की सड़कों पर चलना लोगों के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. पैदल चलने वाले लोग भी सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है शहरभर में जगह-जगह सड़कों के किनारे खड़े किए गए चार पहिया […]

You May Like