आंध्र प्रदेश में कार-लॉरी की टक्कर में एक छात्र की मौत

एलुरु (आंध्र प्रदेश) (वार्ता) आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में गुरुवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर हो जाने से एक इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आठ इंजीनियरिंग छात्र ताडेपल्लीगुडेम में शेषी इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब ये छात्र अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए भद्राचलम जा रहे थे।

हादसे में कार अश्वरावपेट से जंगरेग्गीडेम आ रही एक लॉरी से टकरा गई जिससे कोमाटी स्वामी (20) की तत्काल मौत हो गई।

घायल छात्रों को जंगरेड्डीगुडेम के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

सुरुचि सिंह-सौरभ चौधरी ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

Fri Apr 18 , 2025
लीमा (वार्ता) भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्वकप 2025 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। बुधवार को हुई स्पर्धा में सुरुचि और सौरभ ने स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में 8-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते […]

You May Like

Play sound