शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे खड़े वाहन बन रहे खतरा

(नीरज कुमार मिश्रा)

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर चलना लोगों के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. पैदल चलने वाले लोग भी सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है शहरभर में जगह-जगह सड़कों के किनारे खड़े किए गए चार पहिया वाहन. भोपाल के होशंगाबाद रोड़, मिसरोद, त्रिलंगा, एमपीनगर, अशोका गार्डेन, कोलार रोड़, न्यू मार्केट, लालघाटी, पीरगेट चौराहा, कलेक्ट्रेट सहित मुख्य मार्गों पर चार पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को अवैधरूप से खड़ा कर रहे हैं. इन वाहनों की लंबी कतारें भी देखी जा सकती है. सड़क के किनारे वाहनों के इस तरह से खड़ा किए जाने से अन्य राहगीरों को मुश्किलों का सामना हर रोज करना पड़ रहा है. इसके चलते दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बढ़ जाती है. भोपाल में सड़क किनारे जगह-जगह अवैध पार्किंग की समस्या जारी है, खासकर व्यस्त बाजारों में.

शहर के एमपीनगर नगर और न्यू मार्केट की बाजारों में शापिंग के लिए आने वाले लोग अपन वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करते हैं. इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कई बार इसी समस्या के चलते जाम की स्थिति भी बनी होती है. इस समस्या पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता कमजोर साबित हो रहा है. समस्या के बने होने से पैदल यात्री और अन्य वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार शहर में ट्रैफिक पुलिस इस पर कार्रवाई चाहती है, लेकिन जब्ती की जगह और अन्य संसाधन की कमी होना राह में बाधक बने हुए हैं.

लालघाटी से जहांगीराबाद हर रोज दो पहिया वाहन से आवागमन करने वाले रजनीश ने बताया कि सड़कों के किनार चार पहिया वाहन कई स्थानों पर कतार से खड़े होते हैं. जिससे राहगीरों को आने जाने में या वाहनों को साइड़ में लगाने में समस्या का समाना आए दिन करना पड़ता है. गुलमोहर से एमपीनगर आने वाले दीपक सिंह ने बताया कि त्रिलंगा बाजार में हर शाम के समय लोग अपने चार पहिया वाहनों को मुख्य सड़क पर ही खड़ा कर रहे हैं. जिससे सड़क भी शकरी होती है और दुर्घटनाएं हो सकती है. कार्यवाही नहीं होने से अवैधरूप से वाहन खड़ा करने वालों के हौंसले भी बुलंद है. अशोका गार्डेन के रहवासी और आटो चालक विपिन ने बताया कि सड़कों के किनारे चार पहिया वाहन चालक बैखोफ हो कर अपने वाहनों को जगह-जगह खड़ा करते हैं. जिससे कि पैदल चलने वाले और अन्य वाहन चालकों को सावधानी से ही सड़क पर चलना पडता है. एमपीनगर में जाब करने वाले संतोष अहिरवार ने बताया कि जोन क्रमांक एक में कई कोचिंग संस्थाएं संचालित हैं. इस रोड़ पर भी वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है. इसके बावजूद भी कोचिंग के विद्यार्थी और कर्मचारी यहां सड़कों के किनारे से मुख्य मार्ग तक वाहनों को खड़ा कर रहे हैं. जिससे दिन के समय ही लंबा जमा भी लगा होता है. राहगीर शंकर व्यास ने बताया कि कई बार चार पहिया वाहन चालकों से पार्किंग स्थल में ही गाड़ी खड़ी करने का अनुरोध करने पर लोग गलत व्यवहार करते हुए पेश आते हैं. चालानी कार्यवाही न होने से सभी बेफिक्र बने हुए हैं.

ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाती है. शहर के सभी जोन में 2 क्रेनों के माध्यम से वाहनों को हटाने की प्रक्रिया की जाती है. विभागीय अधिकारी भी मैदान में होते है जिससे कि चालानी कार्यवाही भी की जाती है.

दवेन्द्र यादव, एसीपी यातायात विभाग

 

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 10 से 16 अगस्त 2025 तक

Sun Aug 10 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like