भोपाल।शहर के करोंद इलाके में एलएलबी की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई. निशातपुरा पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का मालूम हुआ है. मृतका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली मृतक छात्रा एलएलबी का कोर्स कर रही थी. अब तक की जानकारी में यह बात सामने आई है कि मृतका का प्रेम प्रसंग किसी युवक के साथ था. दोनों शादी करना चाहते थे. इस शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं थे. जिससे दुखी होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले में मृतका के मोबाइल के सीडीआर की जांच की पुलिस कराएगी. इसके साथ ही आसपास के लोगों से पुलिस की पूछताछ की जा रही है. पुलिस को यह भी जानकारी परिजनों ने दी है कि छात्रा ने आत्महत्या के पहले अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी. फिलहाल इस मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
एलएलबी की छात्रा की संदिग्ध मौत पुलिस ने शुरू की जांच
