नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के बड़े नेताओं की आज ओडिशा के नेताओं के साथ यहां बैठक हुई जिसमें जिला स्तर पर पार्टी को सृजन अभियान के तहत मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
कांग्रेस महासचिव संगठन के. सी. वेणुगोपाल यह जानकारी देते हुए बताया की कि बैठक यहां पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित की गई। इसमें ओडिशा में नियुक्त कांग्रेस पर्यवेक्षकों के साथ व्यक्तिगत समीक्षा बैठकें भी हुई।
उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी चर्चाएं हुई वे उन व्यापक रिपोर्टों पर आधारित थीं जो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षकों के साथ अपने दौरों और अपने अपने ज़िलों के पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक समूहों के साथ चर्चा के बाद तैयार की थीं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इन रिपोर्टों में सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य और वर्तमान श्थिति को लेकर गहन विश्लेषण किया गया। निश्चित रूप से इस तरह के विश्लेषण संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में बहुत मददगार तथा उपयोगी साबित हो रहे है।
