मोदी ने नेतन्याहू और यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की शुभकामनाएँ दीं

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहूदी नव वर्ष रोश हशनाह के अवसर पर इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वैश्विक यहूदी समुदाय को शुभकामनाएँ दीं।

श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ”एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “शाना तोवा” मेरे मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू , इज़रायल की जनता और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोशहशनाह की हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी को शांति, आशा और अच्छे स्वास्थ्य से भरे नए साल की शुभकामनाएँ।”

रोश हशनाह यहूदियों के सर्वोच्च पवित्र दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। यह प्रार्थना, चिंतन और सामुदायिक समारोहों के साथ मनाया जाता है।

Next Post

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने के आरोप में 92 लोग गिरफ्तार

Tue Sep 23 , 2025
गढ़चिरौली, (वार्ता) महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस ने रणजी टोला के घने जंगल क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले गिरोह में शामिल 92 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यह कार्रवाई रेगडी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अनिकेत […]

You May Like

मनोरंजन