SP ने किया थाना कैमोर का औचक निरीक्षण

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गुरुवार को थाना कैमोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का विस्तृत अवलोकन कर पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं थाना रिकॉर्ड का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और स्टाफ को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनी जाए।

सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए।

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी, नकबजनी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगे।

महिला एवं कमजोर वर्ग की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो।

पुलिस कर्मियों का व्यवहार आमजन के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील रहे।

Next Post

BJP ने घोषित किए आगर मालवा के जिला पदाधिकारी

Thu Sep 4 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से आगर मालवा जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। पूरी सूची इस प्रकार है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like