
शहडोल, 19 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज हाइवा के चपेट में आने एक दो लोगों की मौत हो गयी, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयसिंहनगर थाने के कनाड़ी खुर्द गाँव में शाम को रेत से लदे एक हाइवा ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार 3 में से दो लोग रावेन्द्र रजक और मंगल रजक की मौके पर मौत हो गई। तीसरे गंभीर रुप से घायल को जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गम्भीर है।
पुलिस ने हाइवा को पकड़ने के लिए नाकेबन्दी शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया
है।
