भोपाल में बैंक कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल

भोपाल। 5-डे बैंकिंग वीक समेत अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों का आंदोलन आज से शुरू हो गया है। सरकारी प्रेस क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के सामने दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक धरना दिया गया। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग है कि सोमवार से शुक्रवार तक बैंक खुले रहें और शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश हो।

वहीं 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल है। ऐसे में 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग काम 25 सितंबर तक निपटाने की अपील की जा रही है। यूनियनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा है।

Next Post

UPI पर ₹2,000 से ऊपर MDR: क्या बदलेगा, व्यापारी क्यों कर रहे विरोध? जानिए

Wed Sep 23 , 2026
भोपाल। UPI भुगतान को लेकर मध्यप्रदेश में व्यापारिक संगठनों का विरोध सामने आया है। 23 सितंबर को कई व्यापारी संगठन ‘नो UPI डे’ के जरिए नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। यह विवाद खास तौर पर ₹2,000 से अधिक के कुछ UPI […]

You May Like