खनिज विभाग की रात्रिकालीन कार्यवाही में अवैध परिवहन करते दो हाईवा जप्त

कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में खनिज अमले द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है ।

उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि इसी तारतम्य में बीते गुरुवार की देर रात्रि चाका बाईपास एवं झिंझरी बाईपास पर खनिज परिवहन के वाहनो की जांच की गई। रात्रिकालीन जांच अभियान में पन्ना मोड़ के पास दो हाइवा गिट्टी का अभिवहन पास से अतिरिक्त मात्रा का परिवहन करते पाए जाने पर हाइवा को जप्त कर कोतवाली थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया ।

जांच टीम द्वारा बड़बारा रोड एवं पन्ना रोड पर भी रात भर सघन जांच की गई। जांच कार्यवाही में पवन कुशवाहा सहायक खनिज अधिकारी एवं कमल परस्ते खनिज निरीक्षक , ज्ञानेन्द्र सिंह सिपाही उपस्थित रहे।जिले के अन्य तहसीलों में भी औचक जांच अभियान जारी है,यह कार्रवाई सतत् होती रहेगी।

Next Post

महिला ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 5वीं मंजिल पर लगाई फांसी

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर।माधव प्लाजा की मल्टी में एक महिला ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 5वीं मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने सीढ़ी की रेलिंग से दुपट्टे को बांधकर फंदा बनाया और फिर उस पर झूल गई। ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित माधव प्लाजा की […]

You May Like