विकसित भारत के लिए बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा को हाई लेवल कमेटी बनेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए एक हाई लेवल कमेटी (उच्च स्तरीय समिति) का गठन किया जाएगा। यह समिति बैंकिंग व्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों, नीतिगत सुधारों और भविष्य की जरूरतों का समग्र अध्ययन कर सुझाव देगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से वित्तीय तंत्र अधिक मजबूत, पारदर्शी और सक्षम बनेगा, जिससे देश की आर्थिक वृद्धि को नई गति मिलेगी।

Next Post

बजट भाषण में बड़ा ऐलान: शेयर बायबैक करने पर प्रमोटर के लिए टैक्स बढ़ा एफएंडओ पर टैक्स बढ़ाया

Sun Feb 1 , 2026
नई दिल्ली। वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट भाषण के दौरान कर व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री ने कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट दोनों श्रेणियों के लिए शेयर बायबैक करने पर टैक्स से जुड़े प्रावधानों में बदलाव की जानकारी दी। इसके साथ ही फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) से जुड़े […]

You May Like