भोपाल। नगर निगम राजस्व वसूली को लेकर विर्शेष अभियान चला रहा है, जिसके लिए अवकाश के दिनों में भी वार्ड कार्यालय खोलने के निर्देश निगमायुक्त ने दिए हैं. लेकिन नगर निगम के दो वार्ड एैसे हैं जो बिना प्रभारी के चल रहे हैं. इन दोनों वार्डो में एक महीने से किसी को वार्ड प्रभारी पदस्थ नहीं किया गया. जो जोन 11 का वार्ड 71 और जोन 16 का वार्ड 74 है. बिना वार्ड प्रभारी के इन वार्डों की राजस्व वसूली पूरी तरह से प्रभावित हो रही है. वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब 25 दिन ही बचे हैं. राजस्व का लक्ष्य अभी बहुत दूर है. एैसे समय में वार्ड को बिना प्रभारी के रखना नगर निगम की राजस्व वसूली को प्रभावित करना है.
घर घर वसूली अभियान हो रहा है प्रभावित
नगर निगम के द्वारा प्रतिवर्ष राजस्व वसली के लिए जनवरी माह से सख्ती की जाती है, जो मार्च के अंतिम दिन तक चलती है. इस दौरान नगर निगम के वार्ड प्रभारी वसूली के लिए मोबाईल से संपर्क करते हैं और राजस्व वसूली के लिए कर्मचारियों को घर-घर भेजा जाता है. तब कहीं नगर निगम अपनी राजस्व के लक्ष्य को पूरा कर पाता है. जब वार्ड प्रभारी ही नहीं है तो घर-घर वसूली अभियान प्रभावित होता है.
इनका कहना है
वार्ड प्रभारी की पदस्थापना निगमायुक्त के द्वारा होती है. मैंने वरिष्ठों को जानकारी दे दी है. अभी वार्ड प्रभारी 72 को प्रभार दे दिया है.
रजनीश वशिष्ठ, जोन प्रभारी 16, नगर निगम भोपाल
