नगर निगम ने खालसा कॉलेज की दुकानें की सील, महापौर ने खुलवाई

इंदौर:आज नगर निगम द्वारा खालसा कॉलेज की सभी दुकानें सील करने की कार्रवाई की. दुकानें सील करने का कारण यह है कि खालसा कॉलेज पर नगर निगम का संपत्तिकर बकाया है. कॉलेज प्रबंधन को निगम द्वारा पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन निगम का टैक्स जमा नहीं किया गया. खास बात यह है कि नगर निगम द्वारा पूर्व में भी खालसा कॉलेज का प्रिंसिपल और स्टॉफ रूम सील किया गया है.

नगर निगम ने आज शहर के प्रसिद्ध खालसा कॉलेज और स्टेडियम में बनी 110  दुकानें सील कर दी. इसके पहले भी ऑफिस और प्राचार्य रूम को सील करने के कारवाई की जा चुकी है. नगर निगम ने उक्त कॉलेज पर संपत्ति कर का करीब पौने दो करोड़ रुपए टैक्स बकाया है. नगर निगम राजस्व विभाग ने आज राजमोहल्ला  चौराहे पर स्थित एमबी खालसा कॉलेज ने नगर निगम का 2019-2020 से टैक्स जमा नहीं किया है. खालसा कॉलेज पर 1 करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा राशि बकाया है.

उसमें से करीब 15 लाख रुपए जमा कराए है. इस साल 1 करोड़ 63 लाख रुपए निगम के खाते में बकाया आ रहा है. उक्त राशि की वसूली को लेकर आज नगर निगम राजस्व विभाग ने खालसा कॉलेज की स्टेडियम की दुकानें सील कर दी. झोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय ने बताया कि कालेज द्वारा टैक्स की राशि जमा नहीं की जा रही है. इसलिए आज दुकानें सील की है. दुकानें खोलने को लेकर उन्होंने बताया कि आयुक्त को पैसा जमा करने का कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया है, इसलिए दुकानें खुल गई.

व्यापारी पहुंचे महापौर के पास
बताया जा रहा है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पास कुछ व्यापारी दुकानें सील करने की शिकायत लेकर पहुंचे. महापौर ने निगमायुक्त से बात कर दुकानें खुलवाई. आज महापौर खालसा कॉलेज के पास ही जनता चौपाल में शिकायतें और समस्या सुन रहे थे.

Next Post

प्रशासन ने 10 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर: आज प्रशासन ने बिचौली हपसी तहसील में स्थित 10 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान करीब 15 से ज्यादा मकान तोड़े गए. साथ ही 3 मकानों के बटांकन की रिपोर्ट देखने के लिए छोड़ दिए है.जिला प्रशासन ने तहसील बिचौली हप्सी के ग्राम बिहाड़िया […]

You May Like

मनोरंजन