इंदौर: आज प्रशासन ने बिचौली हपसी तहसील में स्थित 10 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान करीब 15 से ज्यादा मकान तोड़े गए. साथ ही 3 मकानों के बटांकन की रिपोर्ट देखने के लिए छोड़ दिए है.जिला प्रशासन ने तहसील बिचौली हप्सी के ग्राम बिहाड़िया में स्थित खसरा नंबर 264 /2 की 4 हेक्टेयर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया. करीब 10 एकड़ जमीन पर क्षेत्र के भू माफियाओं ने प्लॉट बेच दिए थे.
15 से ज्यादा लोगों ने मकान बना लिए थे. उक्त मामले की शिकायत कलेक्टर शिवम वर्मा को जन सुनवाई में लगातार मिल रही थी. कलेक्टर वर्मा ने एसडीएम बिचौली हप्सी अजय भूषण शुक्ला को जांच के आदेश दिए थे. जांच में खुलासा हुआ की ग्राम बिहाडिया के सर्वे नंबर 264/2 के जमीन सरकारी है. जमीन पर अवैध रूप से लोगों ने मकान बना लिए है. आज सुबह एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे, तहशीलादार बलबीर सिंह राजपूत, थाना प्रभारी करणी सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र कछवाह ने रिमूवल दस्ते के साथ 15 से ज्यादा मकान हटाने की कार्रवाई की. 3 मकान मालिकों ने एसडीएम शुक्ला को निजी भूमि पर मकान होने का दावा करते हुए बताया कि बटांकन रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी, इसलिए 3 मकानों पर कारवाई नहीं की गई. कारवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के बड़ी संख्या कर्मचारी मौजूद थे।
