बिजली बिल विवाद में टकराव: नोटिस के बाद नगर परिषद ने बिजली दफ्तर के बाहर डलवाया कचरा

शाहगढ। बिजली विभाग ने नगर परिषद शाहगढ़ को बकाया बिजली बिल भुगतान का आदेश थमाया तो परिषद ने बदले में विभाग के दफ्तर के बाहर तीन ट्रॉली भरकर कचरा फिंकवा दिया गया ।मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद शाहगढ़ पर पिछले 5 महीनों से विद्युत मंडल का 9 लाख 61 हजार रुपये का बिल बकाया है। बिजली विभाग ने इस बिल की वसूली के लिए नगर परिषद को नोटिस जारी किया था। जब बिल जमा नहीं हुआ, तो विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी। मंगलवार सुबह जब बिजली विभाग के कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वारों पर तीन ट्रॉली सड़ा-गला कचरा फैला हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था और बदबू आ रही है

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि सोलंकी ने बताया कि फरवरी में ही नगर परिषद को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में इस बात का भी उल्लेख था कि नगर परिषद द्वारा कुछ अवैध मोटरें भी चलाई जा रही हैं। कनिष्ठ अभियंता का आरोप है कि सीएमओ विनय मिश्रा ने इस पत्र का कोई लिखित जवाब नहीं दिया और व्यक्तिगत द्वेष के चलते दफ्तर के सामने कचरा डलवा दिया। कार्यालय के सामने कचरा फेंके जाने के मामले को गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार जी.सी. राय मौके पर पहुंचे। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता रवि सोलंकी और स्थानीय पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी भी मौजूद रहे। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है कि आखिर सरकारी दफ्तर के सामने इस तरह कचरा फेंकने का आदेश किसने दिया।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां की हालत नाजुक

Tue Mar 31 , 2026
छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भुस्का गांव के पास बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 45 वर्षीय मिलन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां […]

You May Like